भाजपा कार्यालय मे हुआ नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों का स्वागत

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिण्डौरी, 27 नवम्बर 2020, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने डिण्डौरी जिले के शेष दोनो मण्डल अध्यक्षो की कल घोषणा की जिसमे डिण्डौरी एवं समनापुर मण्डल के लिए क्रमशः लक्ष्मण सिंह ठाकुर व हेमसिंह राजपूत पर प्रदेशाध्यक्ष ने भरोसा जताया है।

आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय डिण्डौरी मे दोनो मण्डल नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षो का भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत एवं सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने संगठन द्वारा दिये गये इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण से पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुॅचाने की बात कही एवं दोनो मण्डल अध्यक्षों को मण्डल कार्यकारिणी बनाकर पार्टी के द्वारा दिये गये आगामी मण्डल प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

वही दोनो मण्डल अध्यक्षों ने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम मे भाजपा प्रदेशकार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुनील जैन, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, नपा उपाध्यक्ष महेश पाराशर, वरिष्ठ नेता अरूण ठाकुर, गणेश चौहान, कार्यालय मंत्री जी.एल.मालवीय, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश धूमकेती, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनीष नायक, मण्डल उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर नायक, आदि कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000