मध्य प्रदेश के शासकीय अवकाश वर्ष 2021

Listen to this article



जनपथ टुडे, डिण्डोरी, 5 जनवरी 2021, मध्य प्रदेश राज्य पत्र दिनांक 26 दिसंबर 2020 में सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय द्वारा सन 2021 के लिए सरकारी छुट्टियों की सूची जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में महावीर जयंती 25 अप्रैल, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 24, रक्षाबंधन 22 अगस्त ये दिन रविवार होने के कारण अलग से छुट्टी के दिन घोषित नहीं किए गए हैं।

मध्य प्रदेश की सरकारी छुट्टियां 2021

1. गणतंत्र दिवस 26 जनवरी,
2. संत रविदास जयंती 27 फरवरी,
3. महाशिवरात्रि 11 मार्च,
4. होली 29 मार्च,
5. पुण्य शुक्रवार (गुड फ्राइडे) 02 अप्रैल,
6. गुड़ी पड़वा चैती चांद 13 अप्रैल,
7. डॉक्टर अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल,
8. रामनवमी 21 अप्रैल,
9. परशुराम जयंती ईद- उल- फित्र 14 मई,
10. बुद्ध पूर्णिमा 26 मई,
11. बिरसा मुंडा का शहीदी दिवस 09 जून,
12. ईदज्जुहा 21 जुलाई,
13. मोहर्रम 19 अगस्त,
14. जन्माष्टमी 30 अगस्त,
15. गांधी जयंती 02 अक्टूबर,
16. दशहरा विजयादशमी 15 अक्टूबर,
17. मिलाद- उन- नबी 19 अक्टूबर,
18. महर्षि वाल्मीकि जयंती 20 अक्टूबर,
19. दीपावली 04 नवंबर,
20. गुरुनानक जयंती 19 नवम्बर,
21. ख्विस्त जयंती (क्रिसमस) 25 दिसम्बर,

टीप, – (1) इस विषय में कोषागार एवं उपकोषागार निगोशिएबल इनस्ट्रमेंट्स एक्ट, 1881(1881 का क्रमांक 26) की धारा 25 के अंतर्गत इस विभाग द्वारा प्रसारित सम संख्या अधिसूचना दिनांक 26 दिसंबर 2020 की अधिसूचना से नियंत्रित होंगे।
(2) महावीर जयंती 25 अप्रैल वैशाख 5 1993 स्वतंत्रता-दिवस 15 अगस्त श्रावण 24,1943 रक्षाबंधन 22 अगस्त श्रावण 31,1943 ये दिन रविवार होने के कारण अलग‌ से छुट्टी के दिन घोषित नहीं किये गये हैं।

 

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000