कोरोना 400 पार, जिले में कल 15 पॉजिटिव केस मिले

Listen to this article

आंकड़ा 414 और 141

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 23 सितम्बर 2020, जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 400 पार कर गया है।कल (शाम तक) जिले में 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

जिला मलेरिया सलाहकार शिव शंकर शुक्ल जी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल जिले के :-

(विक्रमपुर) डिंडोरी     06
शाहपुरा                     03
बजाग                        03
करंजिया                    02
समनापुर                    00
मेहंदवानी                   01
अमरपुर                     00

कुल                           15

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 414 हो चुकी है। 268 लोग उपचार के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके है। अब जिले में 146 कोरोना एक्टिव केस है, जिसमें से 5 जिले के बाहर उपचार करा रहे है और डिंडोरी में अब 141 एक्टिव कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा है।

अंकों का अजब संयोग

कल शाम जिले से प्राप्त कोरोना के गणित में एक अजब संयोग भी दिखाई है रहा है। आंकड़े 1 – 4 से बने है, जिले में कुल पॉजिटिव पाए गए केस 414 है और एक्टिव केस 141, दोनों योगो में देखे तो एक में दो बार चार बीच में 1 वहीं दूसरे आंकड़े में दो बार 1 और बीच में चार है कुल दो अंकों से बने है ये छ अंक, इसका वैसे तो विशेष महत्व नहीं है पर अजब सा संयोग दिखता है इन दोनों आंकड़ों में।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000