
राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे का प्रथम आगमन, जोगी टिकरिया में पूजा अर्चना के बाद नगर की ओर बढ़ा काफिला
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 4 अक्टूबर 2020, राष्ट्रीय कार्यकारणी में राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त होने के बाद ओम प्रकाश धुर्वे का आज डिंडोरी आगमन हुआ, इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
जोगी टिकरिया में सभी कार्यकर्ताओं के साथ नर्मदा में पूजन किया और फिर काफिला शहर की ओर बढ़ा।