
चैत्र नवरात्र पर माँ दुर्गे की प्रतिमा हुई स्थापित
गाड़ासरई से गणेश शर्मा :-
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 20 अप्रैल 2021, बजाग ब्लॉक अंतर्गत गाड़ासरई के करीबी ग्राम गन्नागुड़ा में बिराजी माँ दुर्गा। यहां दक्षिण मुखी हनुमान का स्थान है जो कि कई वर्षों से स्थापित और विराजमान है, उसी के साथ माँ दुर्गा की स्थापना की गई। मूर्ति जबलपुर के भेड़ाघाट से लाई गई है।
ग्राम, नगर व कस्बे के भक्तों ने निर्णय लिया जो कि प्रति वर्ष दुर्गा जी की मूर्ति स्थापना करते थे और फिर मूर्ति विसर्जन किया जाता था।अब स्थाई रूप में माँ की मूर्ति की स्थापना गई है।
बताया जाता है कि गाड़ासरई के आस पास के क्षेत्र में एकलौता दक्षिण मुखी हनुमान की मूर्ति है। आस पास के भक्त पूजा पाठ करने आते है साथ ही माता की मूर्ति भी स्थापना की गई है।
माता की मूर्ति नगर में बिराजमान होने से लोगों में बड़े हर्ष और उल्लास है, साथ ही शनि देव भी बिराज मान हो गए है। माँ दुर्गा के विराजने से वर्तमान समय मे चल रहे कोरोना महामारी से गांव का अवश्य ही कल्याण होगा।