कृषि सुधार विधेयक को लेकर कांग्रेस किसानों के बीच फैला रही भ्रम

Listen to this article

घर घर जाकर किसानों को बतायगे भाजपा कार्यकर्ता

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 14 अक्टूबर 2020, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत जी के मार्गदर्शन में एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा जी के नेतृत्व में एवं मंडल प्रभारी जय सिंह मरावी बद्री साहू पीतम मरावी उपस्थित में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर तिलकवन्दन कर बैठक की शुरुआत की गई बैठक में जय सिंह मरावी ने कृषि सुधार विधेयक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस किसान हितैषी विधेयक पर कांग्रेस दोहरा रवैया अपना रही है जबकि 2013 में खुद राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी के शासन वाले 12 अपने यहां फल और सब्जियों को ए,पी ,एम ,सी ,एक्ट से बाहर करेंगे और अब कांग्रेस ही एक्ट में बदलाव का विरोध कर रही है कांग्रेस ने किसानों के सशक्तिकरण के लिए कभी कोई रिफॉर्म्स नहीं किया उसके पास न इसके लिए सोच थी न इक्छाशक्ति किसानों को गुमराह कर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है अब किसान कानूनी बंधनो से आजाद होंगे किसानों के पास मंडी में जाकर लाइसेंसी व्यपारियों को ही अपनी उपज बेचने की विवशता नहीं होगी किसान अपनी मर्जी का मालिक होगा किसानों को उपज बेचने का विक्लप देकर उन्हें सषक्त बनाया गया है किसान हितैषी इस विधेयक को लेकर मंडल में निवासरत जिला पदाधिकारी जनप्रतिनिधि मंडल पदाधिकारी ग्राम केंद्र के संयोजक और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता घर घर जनसंपर्क कर विधयेक से किसानों को होने वाले फायदे की जानकारी देते हुए कांग्रेस के दोहरे चरित्र को सामने लाने का कार्य करेंगे बैठक में अनिल मिश्रा घनश्याम बर्मन अमरू ठाकुर धोबी परस्ते नारायण ठाकुर संजय जघेला सेमसिग परस्ते कुंवर सिंह धुर्वे राजेश कछवाहा माखन साहू गजेंद्र ठाकुर क्रांति धुर्वे नेमबत्ती धुर्वे अनिल साहू इंद्र कुमार मिश्रा अशोक ठाकुर राजेंद्र यादव राजेश यादव राम सिंह मरावी राजेश सोनी हारून खान बृजभूषण राजपूत मनीष ठाकुर पवन सांडिया किशोर मार्को सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000