2 स्थाई वारंटी को करंजिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 22 अक्टूबर 2020, स्थाई वारंटियों की धरपकड़ संबंधी अभियान को गति देते हुए करंजिया पुलिस ने गुरुवार को दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जो पिछले लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर छत्तीसगढ़ के रायपुर इलाके में फरारी काट रहे थे। जिनकी सूचना मिलने पर मौके पर दबिश देकर कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अशोक पिता लोक सिंह गौड़ सरवाही के विरुद्ध करंजिया थाना में अपराध क्रमांक 66/12 धारा 25 B आर्म्स एक्ट और राम सिंह पिता हजारीलाल 55 निवासी सेनगुड़ा पर अपराध क्रमांक 171/14 धारा 147, 353, 186, 332, 294, 506 के तहत मामला कायम था। जिनके विरुद्ध स्थाई वारंटी जारी किया था। पुलिस कप्तान संजय सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के निर्देशन पर स्थाई वारंटियों को पकड़ने में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, ASI गजेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक धनंजय साहू, आरक्षक अंकित मिश्रा, प्रमोद पटेरिया, हेमंत झारिया, महेंद्र, चालक आरक्षक आकाश अहिरवार की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000
preload imagepreload image