कलेक्टर ने झिलमिला में भूमि सुधार एवं मेढ बंधान कार्यों का किया निरीक्षण

Listen to this article

भूमि सुधार एवं मेढबंधान से किसानों की जमीन उपजाऊ बनेगी

जनपथ टुडे,डिंडौरी, 28 अक्टूबर 2020, कलेक्टर बी. कार्तिकेयन ने मंगलवार को ग्राम पंचायत झिलमिला जनपद पंचायत अमरपुर में भूमि सुधार एवं मेढ बंधान की कार्य योजना के अंतर्गत किये जा रहे भूमि सुधार कार्याें का निरीक्षण किया। उन्होने भूमि सुधार के कार्याें को गुणवत्तापर्वूक पूरा करने के निर्देश दिए। भूमि सुधार एवं मेढ बंधान से किसानों की भूमि उपजाऊ बनेगी और किसान 12 महीने फसलों की पैदावार कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को मक्का, सब्जी, धान इत्यादि फसल तैयार करने की नई तकनीकि के बारे मे बताया जाए। किसानों को व्यावसायिक फसलों की पैदावार करने के लिए प्रेरित करें। जिससे किसान इन फसलों से अच्छा खासा मुनाफा कमा सकें। कलेक्टर ने किसानों को कृषि उपकरण देने की बात कही। उन्होंनें इस अवसर पर तालाब निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। तालाब में जल-भराव करने के लिए तालाब का गहरीकरण करने के निर्देश दिए। जल भराव से खेतों में सिंचाई होगी और इसका लाभ किसानों को मिलेगा। उन्होंने किसानों के लिए वर्मी कम्पोस्ट बनाने के निर्देश भी दिए हैं।

नवीन तालाब का निरीक्षण किया

कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत झिलमिला में निर्माण किये गए नवीन तालाब का निरीक्षण किया। तालाब का निर्माण 13 लाख 78 हजार की लागत से किया जा रहा है। कलेक्टर ने तालाब का निर्माण गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। तालाब का गहरीकरण भी किया जायेगा, इससे तालाब में जल भराव की क्षमता बढेगी। इससे किसानों के खेतों में सिंचाई होगी। लोगों को निस्तार के लिए पानी मिलेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री अरूण कुमार विष्वकर्मा, कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री बघेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए.एस. कुसराम, परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री चाडार सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000