
बिझौरी में कार दुर्घटना, पांच घायल सभी की स्थिति गंभीर
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 7 नवंबर 2020, आज शाम लगभग 5:00 बजे जबलपुर अमरकंटक मुख्य मार्ग में गाड़ासरई के करीब ग्राम बिजोरी में एक कार क्रमांक CG- AY 9065 गोरखपुर की बताई जाती है, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई जिसमें सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अभी जिला अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया है पांचों की स्थिति काफी गंभीर बताई जाती जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी गोरखपुर निवासी है ये डिंडोरी किसी आयोजन से वापस गोरखपुर लौट रहे थे। तभी बिजोरी के पास वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया और दुर्घटना हुई। वाहन में सवार लोगों के नाम नफीस उम्र 42 वर्ष, अब्दुल रहमान उम्र 55 वर्ष, अब्दुल रशीद उम्र 45, वर्ष, सुरैया बेगम उम्र 64 वर्ष तथा रहीश 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह सभी गोरखपुर निवासी बताए जाते हैं जिनका प्राथमिक उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।