महिलाओं की शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु महिला थाना प्रारंभ

Listen to this article

न्यायाधीश, कलेक्टर,एसपी ने किया उद्घाटन

 

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 1 जुलाई 2021, घरेलू हिंसा सहित अन्य दीगर अपराधों का शिकार महिलाओं के लिए अलग से महिला थाना की स्थापना गुरुवार को की गई है। स्थानीय अजाक थाना परिसर में वैकल्पिक तौर पर महिला थाना प्रारंभ कर दिया गया है। गुरुवार की सुबह मुख्य न्यायाधीश न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता ईवनाती, कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रवि प्रकाश कोल ने दीप प्रज्वलित कर महिला थाने का उद्घाटन किया।

 

यहां की कमान महिला निरीक्षक नर्मदा सिंद्राम को सौंपी गई है। इस दौरान SP संजय सिंह, कलेक्टर रत्नाकर ने महिला अपराधों के निराकरण की दिशा में महिला थाना को जरूरी बताया। अधिकारियों ने नारी शक्ति के सम्मान की अपील करते हुए समाज में महिलाओं और बच्चों के साथ हो रही हिंसा पर चिंता भी जाहिर की एवम इस बाबत कमी लाने सामूहिक सहभागिता और जागरूकता पर बल दिया। गौरतलब है कि पूर्व में प्रदेश के मात्र 10 जिलों में महिला थाना संचालित थे। लेकिन शासन के निर्देश के बाद गुरुवार 1 जुलाई से अन्य 42 जिलों में भी महिला थाने स्थापित कर दिए गए हैं। इस दौरान रक्षित निरीक्षक संध्या ठाकुर, नगर निरीक्षक चंद्र किशोर सिरामे, विशेष निरीक्षक राजेंद्र विसेन, महिला थाना प्रभारी नर्मदा सिन्द्राम, सहित तमाम पुलिस अमला मौजूद रहा।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000