नौ मजदूरों को नहीं दी महाराष्ट्र के मिल मालिक ने मजदूरी

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 21 जुलाई 2020, जिला श्रम अधिकारी डिंडोरी को बिजौरी के मजदूरों ने एक आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई है कि वह सब ग्राम बिझौरी, खरगहना, थाना डिंडोरी के रहने वाले हैं इन लोगों को गांव के ही बिहारीलाल मुकुंदा के द्वारा महाराष्ट्र काम करने हेतु ले जाया गया था 5 जनवरी 2020 से 25 फरवरी 2020 तक लगातार उन्होंने गन्ना फैक्ट्री में कार्य किया। फैक्ट्री में उनके द्वारा 8 घंटे की बजाय 12 से 14 घंटे तक कार्य किया गया और उन्हें केवल उनके खर्चे के लिए पैसा दिया जाता रहा बाकी का भुगतान नहीं किया जाता था। आवश्यकता पड़ने पर पैसा मांगे जाने पर उन्हें पैसे नहीं दिए जाते थे मजदूरी न मिलने से परेशान होकर वे वापस आ गए। इन 2 महीने में कुल 50 दिन इन 9 लोगों के द्वारा की गई मजदूरी के बदले उन्हें सिर्फ छुटपुट खर्च की राशि दी गई शेष भुगतान नहीं किया गया।

मजदूरों की माने तो 50 दिनों में उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया वहीं फैक्ट्री के मालिक नंद कुमार धवडे, पूना महाराष्ट्र का कहना है कि उनके द्वारा सभी मजदूरों को मजदूरी दे दी गई है। ये लोग अचानक यहां से भाग गए बिना बताए इसके चलते 500 या हजार रुपए इनके बाकी है जो मै इनके खाते में डलवा दुगा ये मुझसे संपर्क कर ले।

मजदूरों के आरोप और फैक्ट्री मालिक का बयान अलग अलग है। संभव है कि इन मजदूरों का हिस्सा बीच के दलाल हड़प गए हो गाव से इन्हें बिझोरी का ही बिहारी लाल ले कर गया था, उससे संपर्क नहीं हो सका।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000