
चौरामाल में देर रात खलिहान में लगी आग, धू धू कर जली किसान के धान और कोदो की फसल
जनपथ टुडे, डिंडौरी, 12 दिसंबर 2020, जनपद पंचायत डिंडौरी की ग्राम पंचायत चौरा माल में देर रात दो किसान के खलिहान में रखी फसल में आग लग गई। जिसमें किसान कि धान और कोदो की फसल जलकर खाक हो गई फसल में लगी आग को देखकर ग्रामीणों ने फॉयर बिग्रेड को सूचना दी जब तक दमकल वाहन पहुँचते तक किसानों की फसल पूरी तरह जलकर ख़ाक हो चुकी थी।। आपको बता दें कि धान की कटाई के बाद किसान खलिहान में धान और कोदो की फसल रखे हुए हैं जिनकी गहाई का काम किसानों द्वारा किया जा रहा है वही देर रात रतन सिंह तेकाम के खलिहान में रखी धान और कोदो की फसल में अचानक आग लग गई और किसान की फसल धू-धू कर जलने लगी ग्रामीणों की मदद से आग बुझा कर फसल को बचाने का प्रयास किया गया किन्तु आग को रोका नहीं जा सका।