
आज मनाया जायेगा क्रिसमस
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 25 दिसंबर 2020, क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। यह 25 दिसम्बर को मनाया जाता है।
आधुनिक क्रिसमस पर एक दूसरे को उपहार देना, चर्च मे समारोह और विभिन्न सजावट करना शामिल हैं। इस सजावट के प्रदर्शन मे क्रिसमस का पेड़, रंग बिरंगी रोशनियां, बंडा, जन्म के झांकी और हॉली आदि शामिल हैं। सांता क्लॉज़ पौराणिक परंतु कल्पित शख्सियत है जिसे अक्सर क्रिसमस पर बच्चों के लिए तोहफे लाने के साथ जोड़ा जाता है।
जिले के कई क्षेत्रों में बहुत समय पहले से चर्च स्थापित है जिनमे ईसाई धर्म मानने वाले इस दिन आयोजन करते है मुख्यत दुल्लोपुर, दुहनिया के अलावा मदर टेरेसा स्कूल डिंडोरी स्थित चर्च में त्यौहार मनाने की तैयारियां हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के चलते कोबिड के दिशा निर्देशों का विशेष ध्यान रखते हुए आयोजन की तैयारियां की गई है।