प्रदेश में कलेक्टर के खिलाफ तहसीलदारों की हड़ताल – सरकारी काम ठप्प

Listen to this article

जनपथ टुडे, भोपाल, रिपोर्ट, 29 दिसंबर 2020, अनूपपुर जिले के कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर एक बार फिर चर्चाओं में है कारण कांग्रेस विधायक के क्रेशर का सील किया जाना है बताया जाता है कि पिछले सप्ताह कांग्रेस विधायक ने मंच से किसी कार्यक्रम में भाजपा का विरोध किया था। कांग्रेस कार्यकर्ता तो कुछ नहीं कर पाए पर तहसीलदार सहित उनके अधीनस्थ कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने की जानकारी मिल रही है, क्योंकि कलेक्टर ने कोतमा के नायाब तहसीलदार के खिलाफ प्रश्न दर्ज करवा दिया है।

इसी तरह सतना जिले कि उचेहरा तहसीलदार के नायाब तहसीलदार शैलेन्द्र बिहारी शर्मा के खिलाफ जानलेवा हमला हुआ था, मामले में नामदज आरोपी फरार है। कोतमा में अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और तहसील के कर्मचारियों से वकीलों द्वारा अभद्रता की गई थी इस मामले में भी जिला प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की।



मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है। जिसके विरोध में मप्र राजस्व अधिकारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया है। संघ ने दोनों मामलों में न्याय उचित कार्यवाही करने अधिवक्ताओं के लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है और दोनों मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल पर रहने की चेतावनी दी है। 28 दिसंबर सोमवार से प्रदेश के कई जिलों में हड़ताल का असर देखा गया, 29 दिसंबर को जिलों के कलेक्टर को जानकारी देने के बाद प्रदेश के सभी जिलों में तहसीलदार और उनका अधीनस्थ अमले के हड़ताल पर जाने की बात संघ ने कही है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000