
नए साल में गूंजी किलकारीया, जिला चिकित्सालय में 5 बच्चों का हुआ जन्म
जनपथ टुडे, डिंडोरी 2 जनवरी 2021, नव वर्ष के आगाज के साथ कल जिला चिकित्सालय में 5 बच्चों की किलकारियां गूंज उठी।
जिला चिकित्सालय के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल जिला अस्पताल में 5 प्रसुतिकाओ के प्रसव करवाए गए जिसमें 4 लड़कियां और 1 लड़के ने जन्म लिया पांचो जच्चा और बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित बताए जाते हैं। नव वर्ष पर के आगमन के साथ परिवारों में नए सदस्यों के आगमन को ये परिवारजन दोहरी खुशी मानते हुए और अधिक उल्लासित दिखाई दिए।