
राष्ट्रीय तेली समाज ब्लाक शाखा अमरपुर का गठन
देव सिंह भारती:-
जनपथ टुडे,अमरपुर, डिण्डौरी, 13 जनवरी 2021, जनपद पंचायत मुख्यालय अमरपुर में राष्ट्रीय तेली समाज की बैठक जिला अध्यक्ष दुर्गेश साहू की अध्यक्षता में आयोजित किया किया। जिसमें समाजिक कार्यकारणी नवयुवकों को सौंपी गई। जिसमें महेन्द्र साहू ब्लाक अध्यक्ष, शिव साहू कचनारी, सुनील साहू पिण्डरुखी, अशोक साहू उपाध्यक्ष भानपुर, अनिल साहू सचिव किसलपुरी, कलीराम साहू पिण्डरुखी को कोषाध्यक्ष पद देकर तिलक लगाकर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।
साथ ही बैठक में सामाजिक हित में अनेक बिन्दूओं पर चर्चा की गई। आयोजित बैठक में तेली समाज के लोग भारी तदात में मौजूद रहे।