पोषण आहार की राशि नहीं मिलने से परेशान बैगा जनजाति की महिलाएं पहुंची कलेक्ट्रेट

Listen to this article



जनपद अध्यक्ष ने एसडीएम के सामने रखी समस्या

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 15 जनवरी 2021, जनजाति वर्ग की महिलाओं को प्रतिमाह मिलने वाली पोषण आहार की राशि अब तक नहीं मिल पा रही है। आज जनपद पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते के साथ अपनी समस्या लेकर बजाग जनपद की ग्राम पंचायत सुनियामार के ग्राम पचगाॅ व रैयत , बैगान टोला की लगभग दर्जन भर महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची इन महिलाओं का कहना है कि शासन की योजना अनुसार उन्हें यह राशि नहीं मिल पा रही है जबकि वह पंचायत से लेकर जनपद के अधिकारियों तक को अपनी समस्या सुना कर गुहार लगा चुकी है। इन महिलाओं की माने तो इनके पास जाति प्रमाण पत्र नहीं होने से उनको योजना के लाभ से बंचित रखा गया है। वजह जो भी हो किन्तु इन महिलाओं को पोषण आहार की राशि योजना के अनुसार नहीं मिल पा रही है जबकि शासन और प्रशासन स्तर पर इनको लाभान्वित करने विशेष रूप से कार्यवाही किए जाने हेतु जनपद पंचायत के अधिकारियों और ग्राम पंचायतों को बहुत पहले निर्देशित भी किया गया था किन्तु

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000