
अमरपुर/ भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष का स्वागत
देव सिंह भारती:-
आकाश नामदेव और महेंद्र ठाकुर के बीच बढ़ती मधुरता की चर्चाओं का बाजार गर्म
जनपथ टुडे, डिंडोरी 20 जनवरी 2021, अमरपुर, भारतीय जनता पार्टी अमरपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष आकाश नामदेव ने महेन्द्र ठाकुर नवनियुक्त अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पहुंचकर उनका स्वागत कर उन्हें गुलदस्ता एवं महाकाल का वस्त्र भेंट करते हुए शुभकामनाओं सहित स्वागत किया। इस प्रकार भेंट एवं स्वागत से राजनैतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया हैं। क्योंकि कुछ रोज पूर्व श्री नामदेव अपनी ही पार्टी पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप भी लगा चुके हैं।जिससे राजनैतिक कयास लगना लाजमी भी हैं इस मुलाकात को दोनों ही नेताओं ने सामान्य औपचारिक भेंट बताया है, किन्तु क्षेत्र सहित जिले तक में इसकी चर्चाएं तेजी से फैल रही है वहीं कुछ लोग इसे सामान्य घटनाक्रम नहीं मान रहे है आगे इस खास मुलाकात का भविष्य में क्या अंजाम होगा नहीं कहा जा सकता। किन्तु ये जरूर साफ है कि अब तक ऐसी कोई परंपरा नहीं रही है कि विरोधी पार्टी के पदाधिकारियों का स्वागत और सम्मान किया जाता रहा हो इसी के चलते इस बात के कई अर्थ निकाले जा रहे है।