आत्मनिर्भर होती स्व सहायता समूह की महिलाएं

Listen to this article



देव सिंह भारती

जनपथ टुडे, 1 फरवरी 2021, अमरपुर, डिंडौरी, आत्मनिर्भर भारत की शुरुआत जनपद पंचायत मुख्यालय अमरपुर से प्रारंभ की जा रही हैं। ग्राम पंचायत कमरासोढ़ा में संचालित स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सिलाई केंद्र बनाकर कपड़े की सिलाई कर समूह की आय में वृद्धि की जा रही हैं, जो वर्तमान में शालेय गणवेश बनाने का कार्य कर रही हैं, जिसमें उन्हें 40 से 60 रूपये प्रति गणवेश की दर से सिलाई की राशि मिल जाती हैं और समूह की महिलाएं अपने काम से खुश दिखाई दे रही हैं।

ब्लॉक समन्वयक राजेश पांडे मध्य प्रदेश राज्य आजीविका मिशन ने जानकारी दी कि पूरे ब्लॉक में 11 सिलाई केंद्र दिए गए हैं। जिन्हें 20000 गणवेश के सिलाई करने का कार्य समूहो को दिया गया हैं जिसमें अभी तक 9320 सेट बनाए जा चुके हैं शीघ्र लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा।


Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000