अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की बैठक संपन्न हुई

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडौरी, 01 फरवरी 2021, कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने गत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं माॅनीटरिंग समिति की बैठक ली। उन्होंने बैठक में पीड़ित व्यक्ति को राहत राशि उपलब्ध कराने, पीड़ित व्यक्ति तथा साक्ष्यों को यात्रा भत्ता, भरण-पोषण व्यय के भुगतान चिकित्सा सहायता, पुनर्वास मासिक निर्वाह भत्ता, शिक्षा सहायता, रोजगार/स्व-रोजगार, सामाजिक पुनर्वास, प्रचार-प्रसार एवं जनजागरण अभियान की समीक्षा की। इसी प्रकार से परिलक्षित क्षेत्रों के विकास कार्य, अधिनियम के अधीन रजिस्ट्रीकृत मामले एवं अन्वेषण, न्यायालय में प्रस्तुत किये गए चालान के बाद लोक अभियोजकों के कार्य की स्थिति तथा प्रदाय की गई राहत राशि के संबंध में समीक्षा की गई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त डाॅ. संतोष शुक्ला, कैलाशचंद जैन, अशोक अवधिया, एच.एल. मरावी, डाॅ. पी.सी. उईके, एस.के. तिवारी, एस.के. द्विवेदी, श्रीमति रंजना धुर्वे उपस्थित थे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000