मप्र. सहकारी संस्था कर्मचारी संघ की अनिश्चिकालीन कलम बन्द हड़ताल

Listen to this article



जनपथ टुडे, डिंडोरी, 4 फरवरी 2021, जिला कलेक्ट्रेट के सामने आज मध्य प्रदेश सहकारी संस्थाएं कर्मचारी महासंघ के कर्मचारी आज से हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारीयो द्वारा पहले ही ज्ञापन में 4 फरवरी से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन कलम बंद आंदोलन का समर्थन करते हुए जिले की समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकान, सहकारी संस्थाएं पूर्ण रुप से बंद रहने की बात कही थी।

महासंघ की निम्न मांगे हैं :-

 

सहकारी समितियों के प्रभारी  प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, विक्रेताओं, लेखापाल, लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, चौकीदार को शासकीय कर्मचारी घोषित कर मध्य प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की भांति वेतन भत्ते व सुविधाओं का लाभ दिए जाएं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस में शासन द्वारा जो राशन काटा गया है उसे तुरंत आवंटन किया जाए एवं प्रशासन द्वारा कर्मचारियों पर मामले दर्ज किए हैं उन्हें वापस लिया जाए। संस्थाओं का पीडीएस कमीशन कई वर्षों से भुगतान नहीं किया गया तत्काल भुगतान किया जाए। गेहूं,चना, सरसों, धान, ज्वार, बाजरा, मक्का आदि उपार्जन कार्य का कमीशन प्रासंगिक व्यय जो कई वर्षों से भुगतान नहीं किया गया है इसे तुरंत भुगतान के आदेश दिए जाएं।

4 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कलम बंद आंदोलन जिला स्तर पर किया जा रहा है, दिनांक 18 फरवरी 2021 को प्रदेश के समस्त 55000 कर्मचारियों द्वारा राजधानी भोपाल में जाकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर सामूहिक इस्तीफा सौपेगे।



Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000