
“दा रोलिंग स्टोन” कैफे का आरंभ
युवाओं में उत्साह
जन – पथ टुडे, डिंडोरी, 6 फरवरी 2021, जिला मुख्यालय डिंडोरी के हंस नगर में बिलियर्ड्स खेलों के लिए दा रोलिंग स्टोन कैफे शुरू किया गया है। कैफे के संचालक यश सिहारे ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर में काफी समय से इस मनोरंजक खेल को शुरू करने की मांग युवाओं की ओर से हो रही थी।
हंस नगर स्थित केफे में खेल के साथ मनोरंजन हेतु संगीत, जलपान और किटी पार्टी के लिए भी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं,यश सिहारे ने बताया कि अभी दो टेबल के साथ शुरुआत की गई है शीघ्र ही भविष्य में और टेबल लगाई जायेगी ताकि अधिक से अधिक युवा इस मनोरंजक खेल का आनंद ले सकें