मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ का निर्वाचन संपन्न

Listen to this article



प्रकाश सिंह चंदेल को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 1मार्च 2021, मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा डिंडोरी जिलाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार दुबे संभागीय अध्यक्ष द्वारा प्रकाश सिंह चंदेल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया एवं कार्यक्रम के सभापति ए के जैन प्राचार्य रयपुरा एवं मुख्य अतिथि एम एस ठाकुर जी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।

 

जिसमे समस्त तहसील ब्लाकों के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष पदाधिकारी एवं जिला मुख्यालय के समस्त विभागों कर्मचारी भाई-बहनों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें तहसील शाखा अध्यक्ष पद के लिए गणराज यादव पी डब्ल्यू डी विभाग को पुनः तहसील अध्यक्ष पद पर सर्व सम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। तहसील अध्यक्ष वीरन सिंह ठाकुर रामगोपाल पटेल गणराज यादव ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश नागेश्वर रफीक खान विजय कुमार मरावी छोटे लाल झारिया, रामकुमार यादव निरोत्तम नंदा जिला शाखा डिंडोरी मिहीलाल धुर्वे अघनू कोकडिया, तेजना व्यौहार, प्रांतीय संयोजक अंशकालीन प्रकोष्ठ सुरेश ठाकुर रामदास मोगरे मनीषा धुर्वे भारी संख्या में कर्मचारी भाई-बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही।



Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000