आनंद,राजेश, नीरज और असगर सिद्दीकी संभागीय कार्यकारिणी में शामिल

Listen to this article

श्रमजीवी पत्रकार संघ की संभागीय कार्यकारिणी घोषित

जनपथ टुडे, डिण्डोरी, 3 मार्च 2021, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की संभागीय कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को की गई। नई कार्यकारिणी में संभागीय अध्यक्ष के रूप में दिनेश प्रीत को कमान सौंपी गई है। वही डिंडोरी जिले से चार वरिष्ठ पत्रकारों को भी स्थान दिया गया है।

जिसमें संभागीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी आनंद श्रीवास्तव को, संभागीय सचिव की जिम्मेदारी नीरज श्रीवास्तव को, संभागीय संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी राजेश विश्वकर्मा को और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अज़हर सिद्दीकी शामिल किये गये है। उक्त सभी पत्रकारों ने प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया, मुख्य कार्यकारिणी अध्यक्ष, मो.अली व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नवनीत काबरा, महासचिव सुनील त्रिपाठी संभागीय अध्यक्ष दिनेश प्रीत व महासचिव डां संजीव श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया है।

संभागीय कार्यकारिणी में शामिल चारों पत्रकार जिले के वरिष्ठतम पत्रकारों में हैं तथा लम्बे समय से जिले की पत्रकारिता में सक्रिय है। संभागीय कार्यकारिणी में जिले के पत्रकारों को प्रतिनिधित्व देने से हर्ष व्याप्त है। सभी पत्रकारों ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। संभागीय कार्यकारिणी में स्थान मिलने पर चारों पत्रकारों ने प्रदेश नेतृत्व के आभार व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि इंडियन ट्रेड यूनियन एक्ट के तहत पंजीकृत प्रदेश के सबसे बड़े और पुराने संगठन में उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। यह संगठन मंशानुरूप पत्रकारों के हित में कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध रहेंगा। श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी आगामी दिनों में की जाएगी जिसके लिए पत्रकार साथीगण प्रतिक्षारत है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000