अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सायकिल रैली और सेफ्टी वाक का आयोजन होगा

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडौरी, 4 मार्च, 2021, कलेक्टर रत्नाकर झा ने 8 मार्च 2021 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए आदेश जारी किए। जारी आदेश के मुताबिक 8 मार्च 2021 को जिला एवं नगर पंचायत स्तर पर साईकिल रैली, सैफ्टी वाॅक का आयोजन, जिला स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम एवं ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रामसभा का आयोजन तथा बालिकाओं को 15 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जायेगा। 09 मार्च 2021 को सैफ्टी आडिट कार्यक्रम के अंतर्गत सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित बनाना, शहरी क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं की रक्षा हेतु सैफ्टीआडिट सर्वे कार्य का आयोजन करना तथा 10 मार्च 2021 को सेफ्टी आडिट सर्वे पश्चात चिन्हांकित हाॅटस्पाॅट को सुरक्षित बनाने हेतु बैठक का आयोजन किया जायेगा।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000