
मुख्यमंत्री का जन्मदिवस सेवा दिवस के रुप में मनाया
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 5 मार्च 2021, शहपुरा, भारतीय जनता पार्टी शहपुरा के द्वारा प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का जन्मदिन सेवा दिवस के रुप में मनाया, कार्यक्रम के तहत भाजपा के सभी पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुरा पहुंचे अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए साथ ही अस्पताल परिसर की पौधों का रोपण किया। इसके साथ ही शहपुरा के सभी बूथ स्तर पर मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
.
इस दौरान उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता ,अरविंद श्रीवास्तव महामंत्री सोनेलाल परस्ते, महामंत्री सुरेंद्र साहू, सुरेंद्र श्रीवास्तव, नीना श्रीवास्तव, विष्णु अवधिया ,रामलाल रजक,दिलीप झारिया,पवन झारिया ,रिंकू रैकवार,आशीष कुमार गौतम ,साथ ही बी एम ओ सतेंद्र परस्ते, डॉ. राजीव साहू, डॉ. आनंद पाठक व डॉ. अरविंद रजक व स्वास्थ्य अमला मौजूद रहा।