
भाजपा ने मनाया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिवस
जिला चिकित्सालय मे फल वितरण
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 5 मार्च 2021, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन मे मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर के नेतृत्व मे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित होकर जिला चिकित्सालय पहुॅचे और मरीजो को फल वितरण कर बधाई प्रेषित की साथ ही मरीजो के स्वास्थ्य के बारे मे हाल चाल जाना।
.
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान बहुत ही सहज, सरल, किसानपुत्र मुख्यमंत्री है उन्होने गरीब, पिछड़ा, युवा, महिला, किसान के साथ ही सभी वर्गो की चिंता है। एवं प्रदेश के विकास मे कोई कसर नही रखी चाहे लाड़ली लक्ष्मी योजना हो या संबल योजना हर वर्ग को जोड़ने के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले ऐसे विकास पुरूष लोकप्रिय मुख्यमंत्री का आज जन्मदिवस है।
.
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, पार्षद कुवरिया मरावी, नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश पाराशर, पूर्व जनपद अध्यक्ष महेश धूमकेती, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, युमो. प्र.का.सदस्य अविनाश छावड़ा, मण्डल उपाध्यक्ष आशीष सोनी, पार्षद आशीष वैश्य, पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, पवन शर्मा, मण्डल मंत्री बिन्दूबाई विश्वकर्मा, शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, देवेन्द्र पाण्डेय, राकेश परस्ते, पीताम्बर पाराशर, शिवम चौहान, परसराम पाराशर, दुर्गेश बिलागर, राहुल पाण्डे, बालकृष्ण नंदा, ईश्वरी मलगाम, सुहागवती मालवे, अनुमा मरावी, ब्रजवती परस्ते, सुनीता बनवासी, संगीता वनवासी, सविता वनवासी, कोशिल्या वनवासी, संगीता वनवासी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहें।