
शिक्षा मंत्री से नवेवा केंद्रीय संगठन ने कि भेंट
जनपथ टुडे, 9 मार्च 2021, नवोदय विद्यालय कर्मचारी कल्याण संघ, के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा की विशेष पहल पर शिक्षा मंत्री निशंख पोखरियाल से केंद्रीय संगठन ने मुलाकात कि योगेंद्र शर्मा ने पूरे राष्ट्र में कर्मचारियों कि समस्या के समाधान के लिए मुहीम चलाई है। जिसमे लगभग पचास सांसद केंद्रीय मंत्री और एक राज्यपाल का समर्थन मिला है कि नवोदय विद्यालय में कर्मचारी लंबे समय से अपनी लंबित माँगो को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, इन्हीं माँगो को लेकर, नई दिल्ली में 8 मार्च 2021 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री,भारत सरकार रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ जी से उनके शासकीय निवास स्थान पर नवेवा का एक प्रतिनिधि मंडल जिसमे संस्कृत भारती के अन्तराष्ट्रीय संगठन सचिव दिनेश कामथ ,मध्य प्रदेश व छतीसगढ के संगठन सचिव प्रमोद पण्डित नीमच लोकसभा सांसद व भाजपा राश्ट्रीय उप कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता , राजगढ सांसद नागर जी, विपिन गुप्ता सी ई सी मेम्बर व भोपाल सम्भाग अध्यक्ष ,पी के गुप्ता सद्स्य केंद्रीय कार्यकारणी व राष्ट्रीय संयोजक नवेवा संवाद प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सलाहकार के बी गुप्ता
नवेवा राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के साथ मुलाकात की।
प्रतिनिधि मंडल ने नवोदय विद्यालय की समस्याओं के समाधान व कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू करने तथा विद्यालयों में ग्रुप डी कि समस्या , वार्डेन दस प्रतिशत भत्ता कृषि और कन्याओं के लिए ए एन एम कोर्स प्रारंभ करने के लिये,गैकर्मचारी संगठन को मान्यता, व नवोदय विद्यालय के छात्रावास के लिए वार्डन , योगेश शर्मा ने पुरज़ोर तरीके से अपनी बात रखी , जिसे माननीय मंत्री जी एवं उनके निजी सचिव पुरषोत्तम कुमार, आईएएस ने सुना और सकारात्मक निर्णय लेने हेतु आश्वासन दिया।
उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद अयाज़ अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति में दी