नायब तहसीलदार शाहपुरा, ऋषभ ठाकुर भोपाल पदस्त

Listen to this article

जनपद टुडे,डिंडोरी – भोपाल, 3 मई 2020, कार्यालय प्रमुख, राजस्व, आयुक्त मध्यप्रदेश द्वारा जारी आदेश के अनुसार करोना संक्रमण के प्रबंधन व्यवस्था में सहयोग हेतु राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों के २१ नायब तहसीलदारों प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से, 30 मई 2020 की अवधि तक के लिए जिला कलेक्टर भोपाल के आधीन संबद्ध किया गया है। इसी क्रम में शाहपुरा में पदस्थ ऋषभ ठाकुर नायब तहसीलदार को भी अस्थाई तौर पर भोपाल पदस्थ किया गया है।

गौरतलब है कि विगत दिनों शाहपुरा में नायब तहसीलदार ऋषभ ठाकुर एवं एसडीएम महेश मंडलोई के खिलाफ भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद एस डी एम महेश मंडलोई को जिला कलेक्टर द्वारा डिंडोरी पदस्थ किया गया था और अब राज्य शासन द्वारा ऋषभ ठाकुर को अस्थाई तौर पर भोपाल पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000