मंडला रोड पर अनियत्रित होकर ऑटो पलटा, दो घायल

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 12 मार्च 2021, जिला मुख्यालय के मंडला रोड पर अनियंत्रित हो कर सवारी ऑटो पलटने की जानकारी मिल रही है। बताया जाता है कि खाली आटो लगभग 12 बजे अनियंत्रित होकर पलट गया। दुघर्टना के बाद आटो का चालक घटना स्थल से फरार हो गया वहीं वाहन पर कोई नम्बर भी अंकित नहीं है।


.
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर सूचना की जानकारी मिलने पर कोतवाली में पदस्थ ASI रामस्वरूप विश्वकर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचे कर आटो में सवार घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और सड़क से दुघर्टनाग्रस्त वाहन को हटवाया गया।


.
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन बस स्टैंड से सक्का की ओर जा रहा था जिसमें 5 लोग सवार थे, घायल हुए 2 लोगों को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल वाहन चालक और वाहन मालिक का पता नहीं चला है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000