इतिहास से हमें अधिकारों के लिए लडने की प्रेरणा मिलती है: जिला कलेक्टर झा

Listen to this article

डिंडौरी जिले के रामगढ में संपन्न हुआ आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम

जनपथ टुडे, डिंडौरी, 20 मार्च 2021, जिला कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि हमें अपने इतिहास की गौरव-गाथा को हमेशा याद रखना चाहिए। इतिहास से हमें अपने अधिकारों के लिए लडने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि रामगढ पवित्र एवं पूज्यनीय स्थल है, रानी अवंती बाई का यहां पर शासन चला करता था। रानी अवंती बाई 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में आजादी के लिए लडते हुए वीरगति को प्राप्त हुई थी। उनकी वीरता को नमन करते हुए आज हम रानी अवंती बाई का बलिदान दिवस मना रहे हैं। कलेक्टर शनिवार को ग्राम रामगढ जिला डिंडौरी में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव’’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।


.
इस अवसर पर सहायत आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डाॅ. संतोष शुक्ला, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरपुर ए.एस. कुसराम, सहित सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
कलेक्टर झा ने कहा कि सभी व्यक्ति कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी दिधा-निर्देशो का पालन करें। हमेधा मास्क का उपयोग करें और हाथों को सेनेटाईज करते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और छींकते व खांसते समय मुंह और नाक को रूमाल या कपडे से जरूर ढके। अपनी बारी आने पर को-वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं। टीकाकरण लगने से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव होगा। कलेक्टर ने सभी व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की सलाह दी। उन्होंने लोगों को आयुष्मान कार्ड की उपयोगिता के बारे में बताया कि गंभीर बीमारी होने पर आयुष्मान कार्ड से आसानी ईलाज होगा, इसीलिए सभी व्यक्ति आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000