प्रदेश के भ्रष्ट अफसरों की 225 संपतिया अटैच, बाजार मूल्य 125 करोड़ रुपए

Listen to this article

जनपथ टुडे, भोपाल, 1 अप्रैल 2021, गोल्डन ग्रुप रियलस्टेट (इंडिया) प्रा. लिमिटेड के मामले में कार्यवाही करते हुए आयकर विभाग ने 225 बेनामी संपतिया अटैच कर दी है। जिनका बाजार मूल्य 125 करोड़ रुपए आंका गया है। मीडिया को दी गई जानकारी में बताया गया है कि ये संपतिया प्रदेश के रिटायर ही चुके भ्रष्ट अफसरों की है। जिन्होंने गोल्डन ग्रुप के डायरेक्टर पीयूष गुप्ता के माध्यम से अपना काला धन निवेश किया था।

पीयूष गुप्ता कोन है?

वैसे तो गुप्ता चूड़ी और जमीन कारोबारी है। किन्तु वह प्रदेश के भ्रष्ट अधिकारियों के संपर्क में था और उसके द्वारा भोपाल और प्रदेश के अलावा मुंबई के गोरेगांव, आगरा, गोवा आदि स्थानों पर करीब 265 एकड़ रकबे जमीन खरीद रखी थी। 45 प्लॉट, दुकान और फ्लैट भी शामिल है। आयकर विभाग ने 2020 में कम्पनी के ठिकानों पर छापा मारा था। आयकर विभाग ने बेनामी संपतिया प्रदेश के भ्रष्ट अफसरों की बताई है और उन्हें अटैच कर लिया गया है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000