
कोरोना का कहर, जिले में 28 और पॉजिटिव मिले
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 6 अप्रैल 2021, आज जिले में 28 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जिला चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के अलग अलग विकासखंडों में पॉजीटिव पाए गए मरीजों की संख्या निम्नानुसार है :-
13 डिंडौरी,
9 समनापुर,
2 बजाग,
2 शहपुरा,
1 करंजिया,
1 मेहंदवानी
आल टाइम एक्टिव केस 1234 आल टाइम डिस्चार्ज 1115, जिले में दो दिन पूर्व 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और आज फिर 28 केस पॉजिटिव मिलने की जानकारी से जिले में कोरोना की स्थिति पर लोगों में चिंता व्याप्त है।