
पर्यावरण दिवस नाटक के माध्यम से पृथ्वी सेना ने किया लोगो को जागरुक
जनपथ टुडे (राकेश मिश्रा की रिपोर्ट) डिंडौरी, 5 जून 2020, चांदपुर(अमरपुर) – पृथ्वी सेना के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चांदपुर में पर्यावरण की रक्षा करने के लिए सुबह रैली निकाली गई । जंगल से हो रही पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए पृथ्वी सेना के सैनिकों के द्वारा प्रेरक लघु नाटिका के द्वारा लोगों को पौधे लगाने उन्हें संरक्षण करने के लिए लोगों को जागरूक किया।
पृथ्वी सेना के अध्यक्ष जितेश शुक्ला ,संरक्षक पीयूष शुक्ला के द्वारा गांव के लोगों से हमारे जीवन में पर्यावरण का महत्व के बारे में बताया। पर्यावरण एक ऐसे वातावरण या स्थिति का रूप होता है, जिसमें व्यक्ति, जीव और पौधे साथ रहते हुए सभी ज़िम्मेदारियां निभाते हैं। पर्यावरण जिसका अर्थ है आस-पास। इसका मतलब एक ऐसे परिवेश से है, जहां जीव रहते हैं। इसमें अजैविक (शारीरिक या निर्जीव) और जैविक (जीव) दोनों को साथ रखा जाता है। प्रकृति में मौजूद सभी चीज़ें साथ मिलकर पर्यावरण का हिस्सा बन जाती हैं।
यह वायुमंडल, थलमंडल, जीवमंडल और जलमंडल से मिलकर बना है। इसके प्रमुख घटक के तौर पर मिट्टी, जीव,पेड़, पानी, हवा और सूर्य ऊर्जा को शामिल किया गया है। हमारा पर्यावरण उन सभी चीज़ों को दर्शाता है, जो किसी न किसी तौर पर हमारे दैनिक जीवन को प्रभावित करती हैं। प्रकृति ने हमारे लिए एक बेहद खुशनुमा वातावरण तैयार किया है, जिसे स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखना हम सबकी नैतिक ज़िम्मेदारी है। इसके लिए सिर्फ किसी एक खास दिन कुछ करने से बेहतर है कि हम पूरे साल ही इसे सुरक्षित करने के बारे में सोचें।