कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया का हुआ डिंडोरी आगमन

Listen to this article

 

जनपथ टुडे, डिण्डोरी, 2 मई 2021, मप्र सरकार में सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया का आगमन हुआ साथ ही भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ विश्रामगृह डिण्डोरी पंहुचे।

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने दोनों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया एवं जिले की स्थिति से अवगत कराया। मंत्री अरविन्द सिंह भदौरिया ने सभी पदाधिकारियों से जिले में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली एवं सभीे ने सुझाव दिए जिसमे मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया साथ ही कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीका की उपाय है। सभी टीका अवश्य लगवाये एवं जिनको टीका लग चुका है सभी अपना वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करें। साथ ही हर ग्राम में निगरानी समिति का गठन किया जाएगा जिसकी समय समय मे समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000