इंदौर कलेक्टर ने माफी मांगी डॉक्टर पूर्णिमा की टीम काम पर लौटी

Listen to this article

जनपथ टुडे, इंदौर, 7 मई 2021, कलेक्टर मनीष सिंह और डॉ पूर्णिमा गडरिया के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया है। डॉ पूर्णिमा के शक्ति प्रदर्शन के बाद कलेक्टर मनीष सिंह ने माफी मांगी और उसके बाद मनीष सिंह को इंदौर कलेक्टर पद से हटाने की मांग पर अड़ी डाक्टरों की टीम काम पर वापस लौट आई।

 

किसी को ठेस पहुंचाना मेरा मकसद नहीं : मनीष सिंह

कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि हम सब जनता के लिए काम कर रहे हैं। इसलिए कोई ऐसी बात नहीं है। प्रशासनिक नाराजगी के दौरान उन्हें व्यक्तिगत रूप से यदि बुरा लग गया है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का मकसद नहीं है।

सांसद मंत्री और कमिश्नर कोई रणनीति नहीं बना पाए

लामबंद डॉक्टरों को समझाने के लिए रेसीडेंसी में शुक्रवार सुबह 2 घंटे चली बैठक भी बेनतीजा रही। बैठक में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा स्वास्थ्य अधिकारी और डॉक्टर मौजूद रहे। जब बात नहीं बनी तो सभी चले गए थे। डॉक्टरों ने कलेक्टर को हटाने के लिए 3 दिन का समय दिया था इस दौरान में काली पट्टी बांधकर ड्यूटी करते रहेंगे। अगर 3 दिन में कलेक्टर को नहीं हटाया गया तो वे हड़ताल पर जाएंगे। उन्हें हटाने के लिए लामबंद डॉक्टर को समझाने के लिए चली बैठक बेनतीजा रही थी।

मैडम जिन शब्दों में चाह खेद व्यक्त करने को तैयार हूं : इंदौर कलेक्टर

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा मैंने यही बात कही थी। फिर भी यदि किसी को व्यक्तिगत रूप से बुरा लगा हो तो मैडम को कहा है कि वह जिन शब्दों में चाहे मैं खेद व्यक्त करने को तैयार हूं। उन्होंने मुझसे कहा कि मेरा भी कोई ऐसा उद्देश्य नहीं था बुरा लगा तो इस्तीफा दे दिया था। बस इतनी सी बात थी। कलेक्टर ने डॉक्टर पूर्णिमा व सभी डाक्टरों के काम की तारीफ भी की।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000