आई ए एस अफसरों के तबादले

Listen to this article

डिंडोरी – जनपथ टुडे, 13.02.2020

मनीष सिंह को म. क्षे. विद्युत वितरण कंपनी का एम डी बनाया

आईएएस अफसर मनीष सिंह दो साल पहले जब इंदौर के नगर निगम आयुक्त थे तभी पहली बार इंदौर को सबसे स्वच्छ शहर का तमगा मिला था।
आईएएस अफसर मनीष सिंह दो साल पहले जब इंदौर के नगर निगम आयुक्त थे तभी पहली बार इंदौर को सबसे स्वच्छ शहर का तमगा मिला था।
बिजली कंपनी के एमडी रहे विशेष गढ़पाले को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया।

भोपाल – मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी मनीष सिंह को मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल के प्रबंध संचालक बनाया है। बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए। मनीष सिंह अभी तक नगरीय विकास एवं आवास विभाग में उप सचिव का दायित्व निभा रहे थे। वहीं कंपनी के प्रबंध संचालक पद की जिम्मेदारी निभा रहे विशेष गढ़पाले को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा पंचायत राज आयुक्त संदीप यादव को कृषि विपणन बोर्ड (मंडी) का प्रबंध संचालक सह आयुक्त बनाया गया है। वरिष्ठ अधिकारी उमाकांत उमराव को पंचायत राज आयुक्त पद का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000