
बजाग/ अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरकर हुआ घायल
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 30 जून 2021, बजाग मुख्यालय में बाइक सवार हुआ दुघर्टना का शिकार। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार भानपुर से घाटा मोहती की ओर जा रहे थे, तभी बजाग में पेट्रोल पंप के पास अचानक बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा दुघर्टना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों द्वारा डायल हंड्रेड को सूचना दी गई घायल व्यक्ति को बजाग स्वास्थ केंद्र में उपचार हेतु ले जाया गया। घायल व्यक्ति की जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो सकी है।