SP, DFO और ASP ने परेड मैदान में किया पौधारोपण

Listen to this article

पुलिस लाइन में पांच सौ पौधे रोपने का लक्ष्य पूरा

 

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 6 जुलाई 2021, मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में 500 पौधे रोपने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया। मंगलवार की शाम पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, वन मंडल अधिकारी सामान्य साहिल गर्ग और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल ने भी पुलिस परेड ग्राउंड पर पौधारोपण किया। इस दौरान SP, DFO और ASP ने पुलिस लाइन में रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का निरीक्षण कर इनको सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।

 

गौरतलब है कि पुलिस महकमे में प्राकृतिक सुंदरता और हरे भरे वातावरण की कायमी के लिए थाना और चौकी में पौधे लगाए गए हैं। उनकी निगरानी की जिम्मेदारी कप्तान और ASP ने ली है, जिनके प्रयासों के चलते पुलिस लाइन में ही 500 पौधे रोपे गए हैं। इस दौरान रक्षित निरीक्षक संध्या ठाकुर, नगर निरीक्षक CK सिरामे, यातायात प्रभारी राहुल तिवारी और अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000