भाजपा ने वीडी शर्मा को सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान,

Listen to this article

भाजपा ने खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा को सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान,
राकेश सिंह की जगह लेंगे वीडी शर्मा
मध्यप्रदेश में खजुराहो सीट से सांसद हैं।
वीडी शर्मा मध्यप्रदेश में खजुराहो सीट से सांसद हैं।

शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने शर्मा के नाम की घोषणा की, वे संघ की पसंद बताए जा रहे हैं
शर्मा एबीवीपी से लंबे समय तक जुड़े रहे हैं, वह प्रदेश में भाजपा के संगठन मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं

भोपाल. भाजपा ने खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे राकेश सिंह की जगह लेंगे। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने शर्मा के नाम की घोषणा की। बताया जा रहा है कि शर्मा संघ की पहली पसंद थे। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। वे भाजपा संगठन में प्रदेश महामंत्री का पद भी संभाल चुके हैं।

कौन है विष्णुदत्त शर्मा
विष्णु दत्त शर्मा मूलत: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से अाते हैं। करीब 32 साल से राजनीति में सक्रिय शर्मा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत की थी। इस दौरान वे संगठन में प्रदेश महामंत्री के अलावा अन्य कई पदों पर रहे। शर्मा चंबल क्षेत्र में भाजपा का बड़ा ब्राह्मण चेहरा हैं। वे संघ के भी चहेते हैं। शर्मा अपने राजनीतिक कॅरियर के दौरान काफी आंदोलन किए। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ पदयात्रा भी निकाली थी, जो बालाघाट से शुरू हुई थी। शिक्षा में व्यावसायीकरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में वह हमेशा सक्रिय रहे। उन्होंने नर्मदा में प्रदूषण को लेकर भी काफी अध्ययन किया और एनजीटी में मामला भी दायर किया।

शर्मा का राजनीतिक कॅरियर
शर्मा की पहचान जमीनी नेता के रूप में होती है। वे 1987 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में से जुड़े। 1993 से 1994 तक वे मप्र राज्य सचिव रहे। 2001 से 2007 तक एवीवीपी राज्य संगठन सचिव रहे। इसके बाद उन्हों ने एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव का पद संभाला। 2007 से 2017 तक मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन सचिव रहे। 2007 से 2009 तक एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव रहे। इसके बाद उन्हें मध्यप्रदेश भाजपा संगठन में प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया और फिर खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा सांसद बने। 2015 में शर्मा को नेहरू युवा केंद्र के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ था। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा उन्हें यह नियुक्ति दी गई थी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000