अमरकंटक जबलपुर हाईवे में दर्दनाक सड़क हादसा, चार घायल

Listen to this article

गणेश शर्मा

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 9 जुलाई 2021, गाड़ासरई और सागरटोला के बीच बरगांव के पास एक अर्टिगा कार जिसमे चार युवक सवार थे। अज्ञात कारणों से अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चारो को गंभीर चोटे आई है।

 
घायलो में मधुसूदन सारीवान पिता मोती लाल सारिवान निवासी झिंझरी, नवीन यादव पिता नरोत्तम यादव निवासी गाड़ासरई, प्रयाग पड़वार पिता महेश पड़वार निवासी ग्राम गुरूमगाव, प्रशांत विश्वकर्मा पिता संतोष विश्कर्मा निवासी ग्राम बरगांव गंभीर रूप से घायल है।

 
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार चारो युवक गाड़ासरई से डिंडोरी जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।
बताया जाता है कि दो व्यक्तियों को काफी गंभीर चोट आई है और घायलों को उपचार हेतु उप स्वास्थ्य केंद्र गाड़ासरई स्थानीय लोगों की मदद से उपचार हेतु पहुंचाया गया है। जिनका उपचार जारी है। वाहन क्रमांक CG 10 5194 के हादसे में परखच्चे उड़ गए।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000