
भारतीय वायु सेना में खिलाड़ी के चयन पर पुलिस अधिकारियों ने दी बधाई
कोच आरती सोंधिया की मेहनत रंग लाई
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 20 जुलाई 2021, मध्यम परिवार से ताल्लुक रहने वाले युवा खिलाड़ी के भारतीय वायु सेना में चयन होने पर पुलिस अधीक्षक संजय सिह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल ने चयनित युवक विकास रैकवार को बधाई दी और हौंसला बढ़ाया।
इस दौरान DSP विजय गौठरिया और खेल प्रशिक्षक आरती सोंधिया उपस्थित थी। जानकारी के मुताबिक विकास रैकवार का चयन संचनालय खेल और युवा कल्याण (म,प्र,) शूटिंग ऐकडमी भोपाल के लिए वर्ष 2016 मे हुआ था। इन्होंने ऐकडमी मे रहकर शॉटगन मे प्रशिक्षण प्राप्त कर नेशनल प्रतिस्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन किया था। जिसके परिणाम स्वरूप विकास का चयन इंडियन एयर फोर्स के लिए हुआ।
आदिवासी और पिछड़े छोटे जिले से निकल अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में विकास को जिला खेल प्रशिक्षक आरती सोंधिया का विशेष सहयोग मिला है। विकास ने अपनी सफलता का श्रेय SP संजय सिंह, ASP विवेक कुमार लाल और कोच आरती सोंधिया को दिया है। एयर फोर्स में ऊंची उड़ान को तैयार विकास के पिता नारायण मजदूरी करते हैं। जबकि माता गीता रैकवार घरेलू कार्य करती हैं।
गौरतलब है कि पूर्व में भी जिले के खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है और नाम कमाया है।