
रोड टू टोक्यो क्विज में जिले के दो खिलाडि़यों ने मारी बाजी
पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
जनपथ टुडे डिंडोरी 23 जुलाई 2021, ओलंपिक खेलों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देष्य से भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय ओलम्पिक संघ ने साथ मिलकर रोड टू टोक्यों 2020 क्विज को प्रारम्भ किया गया है। रोड टू टोक्यो क्विज में ओलम्पिक खेलों के इतिहास, खेलों में पूर्व में खिलाडि़यों द्वारा अर्जित उपलब्धियां, वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्तमान एवं पूर्व भारतीय खिलाडि़यों के बारे में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते है।
यह प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। जिले के छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी इस प्रतियोगिता में ऑनलाइन भाग ले सकते है।पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी के मार्गदर्शन में खेल और युवा कल्याण विभाग के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं और खिलाडि़यों को सम्मिलित कराया जा रहा है ताकि ओलम्पिक खेलों के प्रति लोगों में जागरूकता एवं रूची बढे़।
इसी तारतम्य में रोड टू टोक्यो क्विज में जिले के लगभग 680 खिलाड़ी भाग ले चुके है। जिसमें जिले से दो खिलाड़ी आदित्य टांडिया और कु. करिष्मा पंद्राम ने इस क्विज में बाजी मारते हुए रोड टू टोक्यो ओलम्पिक की टी- शर्ट जीता। जिसे पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी संजय सिंह एवं ए.एस.पी. विवेक कुमार लाल द्वारा उक्त दोनों खिलाडि़यां को टी-शर्ट एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।