मुख्य मार्ग पर आवारा मवेशियों का कब्जा

Listen to this article

देव सिंह भारती :-

जनपथ टुडे, अमरपुर, डिंडौरी, 25 जुलाई 2021, जनपद मुख्यालय अमरपुर की मुख्य सड़कों पर आवारा मवेशियों का डेरा जमा रहता हैं। जिससे वाहनों के साथ पैदल चलने वाले यात्रियों को भारी परेशानी होती हैं। कभी तो इन मवेशियों की वजह से सड़क जाम की स्थिति तक बन जाती हैं। वहीं छोटे बच्चों को खतरा बना रहता हैं। मवेशियों की संख्या लगभग एक दर्जन से भी अधिक की होती हैं। जो कि रात्रि में आसपास के खेतों में पहुंचकर फसलों को भी चट कर जाते हैं।

वर्तमान में स्थानीय लोगों की पसंदीदा फसल मक्का को भी ये मवेशी पहुंचा रहे हैं। जबकि गांव में हैं यह माना जाता हैं कि मक्के की फसल अच्छी पैदावार हो गई मतलब गरीबों का भोजन आ गया। ऐसी स्थिति में मक्के की फसल में संकट मंडरा रहा हैं।

मुख्यालय की ग्राम पंचायत द्वारा कांजी हाउस का संचालन किया जा रहा हैं। वह भी अतिक्रमण की चपेट आ जाने के कारण बंद सा रहता हैं। जिस वजह से किसान भारी परेशानी महसूस कर रहे हैं। किसानों के साथ राहगीर भी इन आवारा मवेशियों से परेशान हैं। जिस संबंध में पिछले रबी फसल के मौके पर किसानों द्वारा पुलिस चौकी में मवेशी मालिकों के खिलाफ नामजद आवेदन देकर आवारा मवेशियों पर प्रतिबंध लगाने का निवेदन भी किया था। फिर भी ना तो किसी प्रकार की कार्यवाही हुई और ना ही प्रतिबंध लग सका हैं। किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही हैं यहां भी नगर पंचायत की तर्ज पर ग्राम पंचायत भी हांका गैंग तैयार कर आमजनों को सुविधा प्रदान करना एवं मवेशी मालिकों पर भी कार्यवाही करना उचित होगा।

इनका कहना हैं:-

“आवारा मवेशियों के लिए मुनादी करा दी गई हैं, कांजी हाउस नहीं तो गौशाला भेजा जाएगा।”

संजय यादव
सचिव ग्राम पंचायत, अमरपुर

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000