केंद्रीय विद्यालय के CBSE 12 वी के छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित, सभी छात्र प्रथम श्रेणी से हुए पास

Listen to this article

अनिमेष, गीतांजलि और धरणी ने किया टॉप

 

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 3 अगस्त 2021, केंद्रीय विद्यालय में अध्यननरत विद्यर्थियो का आज 12 वी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमे सभी 16 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है जो की संस्था के लिए गौरव की बात है।

गौरतलब है कि केंद्रीय विद्यालय डिंडोरी में 12वी कक्षा का यह पहला बैच था जीव विज्ञान और गणित विषय के कुल 16 छात्र CBSE बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।

संस्था के घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार प्रथम स्थान अनिमेष नामदेव 88.4% गणित विषय, द्वितीय स्थान गीतांजलि चौरसिया 88.2% जीव विज्ञान और तृतीय धरणी चंद्रवंशी 87% गणित विषय में प्राप्त किया है। गौरतलब है कि संस्था में इस वर्ष गणित और विज्ञान संकाय की ही कक्षाएं शुरू की गई थी। संस्था के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000