
प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 7 नए मामले
-
भोपाल में 4, इंदौर में 2, जबलपुर में 1 केस
-
मुख्यमंत्री के गले ने संक्रमण के चलते कार्यक्रम हुए रद्द
जनपथ टुडे, भोपाल, 16 अगस्त 2021, प्रदेश के भोपाल में 18 और इंदौर में 11, कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि पिछले दिनों हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 7 नए केस मिले है जिसमें भोपाल में 4, इंदौर में 2, जबलपुर में 1 केस पाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले पांच दिनों में 53 संक्रमित मिले हैं। सबसे अधिक 18 भोपाल में, 11 इंदौर, 10 जबलपुर और ग्वालियर में 4 केस है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में लगातार कोरोना के केस सामने आ रहे है।
प्रदेश में अब तक 7 लाख 92 हजार 36 लोग संक्रमित पाए गए है। 10,514 लोगों की कोरोंना से प्रदेश में मौत हुई है। फिलहाल प्रदेश में कुल 104 एक्टिव केस होने की जानकारी है। पिछले 24 घंटो में 7 नए केस पाए गए है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी आज गले में संक्रमण के बाद चिकित्सकों ने कुछ दिनों के लिए आराम की सलाह दी है जिसके बाद उनके कल के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी आई है।