बड़ी खबर: बजाग जनपद अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते पर महिला पुलिस अधिकारी से अभद्रता और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज

Listen to this article

जनपद अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 22 अगस्त 2021, जिला मुख्यालय स्थित महिला पुलिस थाना में शनिवार देर रात बजाग जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा पुलिस के बीच हाथापाई किए जाने का मामला सामने आया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस समर्थित जनपद अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते के विरुद्ध महिला पुलिस अधिकारी की शिकायत पर गैर जमानती धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज, कर आरोपी की एमएलसी करवा कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कूडा की किसी महिला के साथ शिकायत करने शनिवार की रात महिला थाना पहुंचे कांग्रेस नेता ने थाना में घुसकर गुंडागर्दी की, कांग्रेस नेता पर महिला उपनिरीक्षक समेत महिला आरक्षकों से अभद्रता करने और मारपीट के आरोप है। थाना प्रभारी और स्टाफ की शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज कर आरोपी रुद्रेश परस्ते को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000