
पत्थरों के नीचे दबी मिली लाश मामले में तीन आरोपी गिरफतार
शहपुरा पुलिस की कामयाबी
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 7 सितंबर 2021, विगत 4/9/21 को थाना शहपुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोभी खुलका नाला में पत्थरों के बीच लाश दबी होने की सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई कर मर्ग क्रमांक 75/21 धारा 174 सीआरपीसी तथा अपराध क्र. 387/21 धारा 304,201,34 आईपीसी का कायम कर विवेचना की जा रही थी जिस पर पुलिस अधीक्षक डिंडौरी के निर्देश पर तथा अनु अधिकरी, शहपुरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा अखलेश दाहिया द्वारा तत्काल थाने की टीम गठित कर उक्त प्रकरण में संदेहियों को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई।
लगभग 15 दिवस पूर्व घटना के मृतक दलपत् सिंह एवं आरोपी सुखदेव, राम मनोहर, हरि सिंह द्वारा जानवरों के शिकार हेतु लोहे की नंगी तारों से बिजली का करेंट फैलाया था यह जानते हुए कि किसी व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है और इसी बिजली करेंट तार में फंस कर दलपत् सिंह की मृत्यु हो गई थी तब उक्त आरोपी द्वारा घटना के साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से मृतक का शव जंगल मे पत्थरों के नीचे दबा दिया था और वहाँ से भाग गए थे। जिस पर उपरोक्त धारा अंतर्गत आरोपियों सुखदेव सिंह मरकाम पिता पंचम सिंह उम्र 40 साल, राम मनोहर पिता दलपत् सिंह सैयाम उम्र 32 साल दोनो निवासी डोभी व हरि सिंह पिता अमरू सिंह उर्रैती उम्र 36 निवासी कछारी को गिरफ़्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी शहपुरा अखलेश दाहिया, उप नि प्रशंशा टँडिया, स उ नि दामोदर राव, जुबैर अली, संतोष यादव प्रधान आरक्षक हर्ष शर्मा, आरक्षक जगपाल बघेल, आदित्य शुक्ला, साइबर सेल प्र.आर.अभिमन्यु वर्मा की मुख्य भूमिका रही।