पुलिस कप्तान ने नगर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 21 अक्टूबर 2020, नवरात्रि के उत्सव को देखते हुए नगर की यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को देखने जिले के पुलिस कप्तान संजय सिंह ने नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारत माता चौक पर यातायात पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही की भी जानकारी प्राप्त की और तैनात अमले से जानकारी ली तथा दशहरे तक नगर में चहल पहल और यातायात की समस्या की जानकारी और यातायात पुलिस द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

गौरतलब है कि नवरात्रि के चलते नगर नगर में भीड़भाड़ और चहल बढ़ रही है जिसके चलते पुलिस कप्तान श्री संजय सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा आज शाम से ही भारत माता चौक, अवंती चौक पर यातायात पुलिस को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। यातायात प्रभारी राहुल तिवारी द्वारा लगातार शाम से ही कार्रवाई की जा रही थी जिसका मुआयना भी पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000