
12 सितंबर को भाजपा की जिला बैठक
जनपथ टुडे, डिण्डौरी, 10 सितंबर 2021, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के निर्देशानुसार, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ के मार्गदर्शन व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे जिला बैठक 12 सितंबर को दोपहर 1 बजे से आयोजित की जायेगी।
बैठक मे प्रमुख रूप से भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी एवं प्रदेश नेतृत्व से प्रदेश पदाधिकारी की उपस्थिति मे बैठक सम्पन्न होगी। जिला मीडिया सहप्रभारी महेश धूमकेती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि लोकप्रिय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर को है, जिसे पार्टी के द्वारा सेवा और समर्पण अभियान के रूप मे मनाया जाना है। उक्त बैठक मे वरिष्ठजन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य, पूर्व विधायक, मण्डल अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, व जिले की स्वास्थ्य स्वयंसेवक की टोली की उपस्थिति उपेक्षित है।